Advertisement

खरसावां के नारायणबेड़ा गांव में 4 एवं 5 फरवरी को वार्षिक आकर्षणी पूजा

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां प्रखंड क्षेत्र के नारायणबेड़ा गांव में आगामी 4 एवं 5 फरवरी को माता आकर्षणी की वार्षिक पूजा सह कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मां के दरबार में अपने बाल बच्चा परिवार के साथ साथ गांव व क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना होगी, जिसमें सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

Advertisement
Advertisement

आयोजककर्ता सह पुजारी सुराय हांसदा एवं सीता रानी हांसदा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से गांव की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए माता आकर्षणी की पूजा अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी विधि विधान के साथ 4 फरवरी को उपवास रखकर जलाशय से कलश लाकर माता के पीठ में स्थापित की जाएगी। वहीं 5 फरवरी को सुबह से ही माता आकर्षणी की पूजा अर्चना आरंभ होगी।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp