Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण और संजय सेठ एवं अन्नपूर्णा देवी के मंत्री बनने पर ईचागढ़ भाजपा प्रभारी दिनेश कुमार ने दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

By Goutam

Published on:

 

पीएम मोदी
 

जनसंवाद, जमशेदपुर: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने एवं बतौर मंत्री कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राँची सांसद संजय सेठ के शपथ ग्रहण पर ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार ने हर्ष व्यक्त किया.

Advertisement
Advertisement

दिनेश कुमार ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए श्री मोदी को बधाई. हम विकास, शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की गहराई से सराहना करते हैं. उन्होंने रांची सांसद संजय सेठ को केंद्र में मंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामना प्रेषित किया.

Dayal Builder
Srinath

शपथ ग्रहण समारोह देखने हेतु विशेष आमंत्रण मिलने पर दिनेश कुमार दिल्ली पहुंचें थे. उन्होंने कहा की श्री मोदी एवं श्री संजय सेठ के शपथ ग्रहण समारोह का प्रत्यक्षदर्शी होना एक सुखद अनुभव रहा. उन्होंने रांची लोकसभा की जनता एवं विशेषकर ईचागढ के भाजपा समर्थकों को बधाई प्रेषित किया.

Advertisement

मालूम हो की रांची सांसद श्री सेठ को ईचागढ़ विस क्षेत्र से सार्वाधिक बढ़त हासिल हुई थी. भाजपा संगठन ने लोकसभा चुनाव के निमित्त दिनेश कुमार को ईचागढ का प्रभारी मनोनीत किया था.

ताजा खबरें

WhatsApp