Advertisement

यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का किराया हुआ कम, नबंर भी बदला, जानें पूरी खबर…

By Goutam

Published on:

यात्रियों के लिए खुशखबरी: पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का किराया भी हुआ कम

जनसंवाद, जमशेदपुर: पुरी से चलकर नई दिल्ली आने जाने वाली पुरी-नई दिल्ली-पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस के रेल यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है। एक जुलाई से अब इस ट्रेन से यात्रा करने पर किराया पहले से कम लगेगा। दरअसल एक जुलाई से इस ट्रेन को सुपरफास्ट से बदलकर एक्सप्रेस किया जा रहा है। वहीं सुपरफास्ट से एक्सप्रेस होने से यात्रियों को सुपरफास्ट का चार्ज नहीं लिया जाएगा जिससे पहले की अपेक्षा कम किराया देना पड़ेगा। इस कारण इस ट्रेन का नंबर भी बदल दिया जाएगा। इसको लेकर रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Advertisement
Advertisement

अधिसूचना के तहत इस ट्रेन का नया नबंर 18401/18402 होगा। यह नंबर 1जूलाई से प्रभावित होगा। पुरी – नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का नबंर 18401 और नई दिल्ली -पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का नंबर 18402 होगा। पुरी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पुरी -नई दिल्ली पुरूषोत्तम का नबंर 12801 है। जबकि नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली -पुरी पुरूषोत्तम एक्सप्रेस का नबंर 12802 है। वही इस ट्रेन का नया नबंर मिलने से यह ट्रेन सुपरफास्ट की श्रेणी से हट जाएगा। यह ट्रेन एक्सप्रेस की श्रेणी में आ जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

वही सुपरफास्ट के श्रेणी से हटने से यात्रियो को किराया में राहत मिलेगा। क्योकि एक्सप्रेस ट्रेन होने के कारण इस ट्रेन से सुपरफास्ट वाला चार्ज हटा लिया जाएगा। पुरी से नई दिल्ली प्रतिदिन आने जाने वाली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस सबसे तेज गति मे चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन है। यह पुरी से नई दिल्ली की दूरी मात्र 32घंटे में तय करती है।

Advertisement

पुरी – नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश होकर आना जाना करती है। इसका ठहराव भुवनेश्वर, कटक, हिजली, टाटानगर, बोकारो स्टील सिटी, गया, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर स्टेशनों  में  है।

ताजा खबरें

WhatsApp