Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सदस्य रणविजय कुमार के 50 बार रक्तदान करने के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह आयोजित

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी सदस्य रणविजय कुमार के 50 बार रक्तदान करने के उपलक्ष्य पर टेल्को ब्लड कलेक्शन सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, आईआर से राजीव श्रीवास्तव के साथ साथ यूनियन और प्रबंधन के काफी लोग उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी जानकारी देते हुए बताया कि महामंत्री ने रणविजय कुमार को गुलदस्ता देकर प्रोत्साहित किया। महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा रणविजय 50 बार रक्तदान किए हैं। इसका सीधा तात्पर्य है कि 200 लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने बीमारी की स्थिति में सहायता किया है। रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है टाटा मोटर्स का हर मजदूर इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में हम लोगों ने मजदूर नेता गोपेश्वर लाल दास के जयंती के अवसर पर जो रक्तदान स्शिविर आयोजित किया उस समय यह देखने को मिला और प्रबंधन की ओर से भी लगातार इसे प्रोत्साहित करने के लिए कार्य होते रहे हैं। टाटा मोटर्स रक्तदान के क्षेत्र में हमेशा अव्वल रहा है हम आशा करते हैं यह माहौल लगातार बना रहे और हम सब इस पुनीत कार्य में सहयोग देते रहें। अंत में धन्यवाद श्री राजीव श्रीवास्तव ने किया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp