Advertisement

खरसावां शहीद पार्क में मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर विधायक व उपायुक्त ने शहीद स्मारक समिति के साथ किया बैठक

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): आगामी 1जनवरी 2023 को खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई मंत्री व विधायक शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आनें की संभावित कार्यक्रम को लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा शहीद स्मारक समिति के साथ एक बैठक की गई।

Advertisement
Advertisement

बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने की संभावना को लेकर इस बार पुनःसार्वजनिक सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा से मुख्यमंत्री कई सौगात की घोषणा करेंगे। इसके लेकर खरसावां विधायक  दशरथ गागराई, उपायुक्त अनन्य मित्तल,एसडीओ राम कृष्ण कुमार व शहीद स्मारक समिति के लोगों के द्वारा खरसावां चांदनी चौक, आमदा मार्ग, कदमडीहा ईदगाह मैदान आदि का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावे खरसावां शहीद वेदी पर पारंपरिक विधिविधान के तहत पूजा-अर्चना करने, शहीद पार्क के अंदर जुता-चप्पल पहनकर प्रवेश पूर्णत वार्जित रहेगा। इसके अलावे पार्क के अंदर झंडा-बैनर लेकर जाना भी प्रतिबंध रहेगा। पार्क के निकासी द्वार पर जुता-चप्पल रख-रखाव हेतु स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी।

Advertisement

खरसावां के शहीद केरसे मुंड़ा चौक से पथ निरिक्षण भवन तक कोई भी स्वागत द्वार नही लगाने, राजनीतिक झंड़ा या बैनर नही लगानें की अपील की गई। इसके अलावे समिति के द्वारा तीन सौ वोलेंटियर तैनात किया जाएगा। इसके अलावे पार्किग की व्यवस्था, टैकर पानी की व्यवास्था, चलत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में उपरोक्त के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां गौतम कुमार, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, सावित्री बानरा, मुखिया सुनिता तापे, दामोदर हांसदा, गुरूचरण बाकिरा, सावित्री कुदादा, बाबुराम सोय, मनोज सोय, रामलाल हेम्ब्रम आदि समाज के लोग मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp