Advertisement

पुलवामा के शहीदों की स्मृति में युवा शक्ति क्लब ने की आरती, कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को किया नमन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: कश्मीर के पुलवामा हमले के चौथी वर्षगांठ पर युवा शक्ति क्लब ने बर्मामाइंस स्थित देवस्थान में हनुमानजी की आरती की। मंगलवार को संध्याकाल में युवा शक्ति क्लब के सदस्यों ने हनुमान जी की विधिवत आरती कर पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों के आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर समाजसेवी शिवशंकर सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए और सदस्यों के संग आरती की। क्लब की ओर से देवस्थान मंदिर से बर्मामाइंस गोलचक्कर तक कैंडल मार्च निकालकर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dayal Builder
Srinath

इस अवसर पर समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा में  शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का सम्पूर्ण भारत सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से नशीली पदार्थों से दूर रहने और सामाजिक रूप से सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के मंदिरों की नियमित सफाई करें एवं उनके सौंदर्यीकरण के साथ नियमित पूजन में अवश्य शामिल हों।

Advertisement

मौके पर युवा शक्ति क्लब के राजकुमार सिंह, दुर्गेश कार्तिक, उमेश दास, वीर सिंह, सुमित यादव, रितिक सिंह, तेजपाल सिंह, अर्जुन सिंह मिक्की सिंह, दीनू बेहरा, हन्नी परिहार, राजेश सिंह, राजा अग्रवाल, विवेक कुमार, पियूष ईशु, बंटी सिंह, जितेंद्र सिंह समेत अन्य युवा उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp