Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई प्रखंड सभागार में खरीफ कर्मशाला का हुआ आयोजन, नियमित देखभाल से फसल का उत्पादन बढता है: बीडीओ

By Goutam

Published on:

 

खरीफ कर्मशाला
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से कुचाई प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रमुख गुड्डी देवी, सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निर्मल लकड़ा, बीटीएम राजेश कुमार, बीएओ लिबुनश हेंब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में खरीफ मौसम में लगने वाले फसल एवं उसके रखरखाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। बीडीओ साधुचरण देवगम ने किसानों के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी दी इसके साथ ही खरीफ मौसम में विभिन्न फसल अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य व बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर बीडीओ ने कृषि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वैज्ञानिक विधि से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा के तरीकों को समझाया। वहीं जीप सदस्य जींगी हेंब्रम ने कहा की प्रखंड में खरीफ की मुख्य फसल धान है। उन्होंने धान की नर्सरी से लेकर रोपाई कीटनाशकों का उपयोग कर किट व्याधियों से बचाव अन्य प्रबंधन सहित कटाई तक से जुड़ी बातों को विस्तार से बताते हुए कहा कि समय के अनुसार नियमित देखभाल से फसल का उत्पादन बढ़ता है। और खुशीहाली घर आती है।

Advertisement

बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि इलाके में धान के अलावा अन्य फसलों मकई गेहूं पाट व सब्जी और फल आदि की खेती में लगने वाले रोग और उसका उपचार के बारे में भी बताया। उन्होंने किसानों कि आय दुगुनी करने के लिए उच्च प्रभेद एवं आधुनिक तकनीकी को अपनाने पर बोल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीप सदस्य जींगी हेंब्रम बीडीओ साधुचरण देवगम प्रमुख गुड्डी देवी सीओ अनंत शयनम विश्वकर्मा विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा एमओ निर्मल लकड़ा बीटीएम राजेश कुमार बीएओ लिबुनश हेंब्रम बंदीराम सोय लखीराम मुंडा विमल प्रधान आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp