Advertisement

विधायक दशरथ गागराई के तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर खूंटपानी के महिला समिति ने उनके आवास पर दी बधाई

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां विधानसभा चुनाव में तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने की खुशी में खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न महिला समिति के सदस्यों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई के आवास पर पहुंचकर विधायक को गुलदस्ता देकर उनको जीत की बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

वहीं विधायक गागराई ने आमजनों से मिलकर उनके प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही खरसावां विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य जानता को हृदय से धन्यवाद दिया।मौके पर श्री गागराई ने कहा कि खरसावां में हैट्रिक ऐतिहासिक जीत आम जनता की जीत है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि जिस तरह हुए 10 वर्षों तक नेता नहीं बल्कि भाई की तरह काम किए हैं। उसे आगे और बढ़ाएंगे खरसावां की जनता के विश्वास पर कायम रहेंगे।

Advertisement

खरसावां विधानसभा की जनता के प्यार और स्नेह के बदौलत तीसरी बार जीत हासिल करने में सफलता मिली है।

यह सफलता खरसावां की जनता के वोट और प्यार के बदौलत मिली है। किस दौरान काफी संख्या में खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न महिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे

ताजा खबरें

WhatsApp