Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने खुंटपानी के पुरनिया में आबुआ आवास का किया उद्घाटन 

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ और राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर बुधवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खुंटपानी प्रखंड के पुरनिया पंचायत अंतर्गत कुसतुईया गांव में लाभुक सुनीता गोप के नव-निर्मित अबुआ आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनमें से आबुआ आवास योजना एक प्रमुख योजना है। यह योजना समाज के कमजोर और गरीब वर्गों को गरिमामय जीवन और स्थायी आवास प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार गरीब परिवारों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करा रही है।

Advertisement

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को पूरे राज्य में धूमधाम से मना रही है, ताकि लोग राज्य की उपलब्धियों और विकास कार्यों से जुड़ सकें।

इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ धनंजय पाठक, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसरा, मुखिया मुक्ता बिरूली, प्राण लेयांगी, पडाउ कुदादा, नरेश मेलगांडी, विनोद बोदरा, दुंबी हाईबुरू और विजय लेयांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp