Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

विधानसभा में गूंजी छोटाबांबो–खरसावां सड़क की मांग: विधायक दशरथ गागराई ने RCD रोड में अपग्रेड करने का उठाया मुद्दा

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में सरायकेला-खरसावां जिले की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क को अपग्रेड करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने छोटाबांबो से खरसावां तक जाने वाली सड़क को आरसीडी (पथ निर्माण विभाग) सड़क में अपग्रेड करने की मांग सरकार के समक्ष रखी।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में कहा कि छोटाबांबो से खरसावां भाया बलियाटांड, गितिलता, जामडीह, चिरूडीह, छोटाचाकडी, दलाईकेला और पदमपुर होते हुए जाने वाली सड़क वर्तमान में ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन है। इस सड़क को पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर आरसीडी सड़क के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। वर्तमान में सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

विधायक गागराई ने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि इस सड़क को आरसीडी पथ में अपग्रेड किया जाता है तो क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा और ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने सरकार से मांग की कि छोटाबांबो से खरसावां तक बलियाटांड, गितिलता, जामडीह, चिरूडीह, छोटाचाकडी, दलाईकेला और पदमपुर होते हुए जाने वाली सड़क को जल्द आरसीडी सड़क में अपग्रेड किया जाए, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके और ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp