होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आदित्यपुर : राजद कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का किया अभिनंदन, 8 सितंबर को गम्हरिया में होगा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन- पुरेंद्र….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक आदित्यपुर स्थित राज प्रभा होटल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 8 सितंबर 24 को गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन अकैडमी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रचार प्रसार हेतु आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में 20 बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे.

 

बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी से पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव को बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीराम यादव के पार्टी संगठन में जुड़ने से आदित्यपुर- गम्हरिया सहित पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत होगा. पुरेंद्र ने बताया कि 8 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक श्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव सहित कई नेता भाग लेंगे.

 

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव को संयोजक बनाया गया है. कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी समिति की एक बैठक 5 सितंबर को गम्हरिया में बुलाई गई है. बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, प्रदेश सचिव राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, प्रभास कुमार झा, सकला मारडी, संतोष कुमार सिंह, मुकेश गिरी उपस्थित थे.

 

Leave a Comment