Advertisement

खरसावां के कदमडीहा ईदगाह मैदान में ईद मिलन समारोह का आयोजन, विधायक दशरथ गागराई व बासंती गागराई हुए शामिल, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां के कदमडीहा ईदगाह मैदान में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कदमडीहा मुस्लिम कमिटी, बेहरासाई मुस्लिम कमिटी एवं गोंदपुर मुस्लिम कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बासंती गागराई उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुस्लिम कमिटी द्वारा सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

Dayal Builder
Srinath

इस मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ईद मिलन समारोह प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाते हैं और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर देता है।

Advertisement

वहीं समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में विश्वास और एकजुटता को बढ़ाते हैं तथा आपसी भेदभाव को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम में बीडीओ प्रधान माझी, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, जीप सदस्य कालीचरण बानरा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

ताजा खबरें

WhatsApp