आदित्यपुर / Balram Panda: नगर निगम वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद मोती लाल बिसुई चुनाव जीतते ही पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। जीत के तुरंत बाद उन्होंने अपने वार्ड का व्यापक निरीक्षण (मुआयना) किया और विकास कार्यों को लेकर प्राथमिकता तय करने के लिए संभावित स्थलों को चिन्हित किया.

इस दौरान पार्षद मोती लाल बिसुई ने कहा कि चुनाव के दौरान वार्ड की जनता से जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

श्री बिसुई ने भावुक होते हुए कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, वह वार्ड की जनता के आशीर्वाद और भरोसे की वजह से हूं. इसलिए मेरा पहला कर्तव्य है कि वार्ड की हर समस्या को गंभीरता से लेकर उसका समाधान करूं और वार्ड को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाऊं.

उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, उस भरोसे पर खरा उतरना ही उनका लक्ष्य है. इसके लिए वे लगातार वार्ड के लोगों से संवाद में रहेंगे और विकास कार्यों की निगरानी स्वयं करेंगे।
अंत में पार्षद मोती लाल बिसुई ने वार्ड की जनता के प्रति तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत है.
Video…



















