Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

रामनवमी से पहले खरसावां में फ्लैग मार्च, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसावां में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार तथा आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान ने किया। यह मार्च नीचे बाजार तलसाही से शुरू होकर बेहरासाई मस्जिद, चांदनी चौक होते हुए भट्टी चौक तक निकाला गया।

अधिकारियों ने कहा कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अभियान का उद्देश्य जहां आम लोगों में विश्वास पैदा करना था, वहीं असामाजिक तत्वों में भय उत्पन्न करना भी था।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp