होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

आनंद बिहार दुबे दे रहे मानवता का परिचय, लगाया 7वां निःशुल्क स्वास्थ्य एवं पेंशन शिविर, कहा- समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक व्यवस्था पहुंचाना लक्ष्य

By Goutam

Published on:

 

आनंद बिहार दुबे

---Advertisement---

04
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार और बिरसानगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बिरसानगर जोन नंबर 6 में ज्ञान दीप स्कूल के समीप सामुदायिक भवन जमशेदपुर में सातवें निःशुल्क चिकित्सा एवं पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के चिकित्सकों समेत सपोर्टिंग स्टाफ के देखरेख में 196 लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर दवा एवं चिकित्सा सलाह दी गई।

वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत 93 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया। इसके साथ ही सर्वजन पेंशन के तहत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों लोगों की तादाद भी काफी संख्या में रही।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने ह्रदय रोग, ECG, PFT जाँच, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शिशुरोग, कान, आँख सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया। चिकित्सक की टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ मौजूद थे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों का स्वागत एवं उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर में निशुल्क सेवा देने पहुंचे सभी का ह्रदय से आभार प्रकट करता हूँ. चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया।

मौके पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आमजनता के सहायतार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं पेंशन फार्म भरने का शिविर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी एवं मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लगातार लगाने का क्रम जारी रहेगा। हमारी कोशिश रहेगी की समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक यह व्यवस्था हम पहुंच सके, ताकि सभी लोग स्वस्थ और निरोग जीवन जी सके।

वहीं मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गुरु पदो गोराय, जिला प्रवक्ता कुमार गौरव, रानी राव, सन्नी सिंह, हरिहर प्रसाद, सुशील घोष, स्वामी बाबा, सरा तिर्की, सुकुर, चार्ल्स एंथनी, सचिन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, विनोद पांडे समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता का अहम योगदान रहा।

 

Leave a Comment