Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई एग्रो टेक्नोलॉजिकल पार्क पर विधानसभा में गूंजा मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई ने फिर से सक्रिय करने की उठाई मांग

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। झारखंड विधानसभा में खरसावां विधायक Dashrath Gagrai ने सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड स्थित एग्रो टेक्नोलॉजिकल पार्क को लेकर जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए पार्क को नए सिरे से संचालित करने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से बताया कि कुचाई प्रखंड में इस पार्क की स्थापना वर्ष 2021 में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से की गई थी। इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, दुग्ध उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, शहद उत्पादन और फूलों की खेती के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना था।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने आरोप लगाया कि योजना की कार्यकारी एजेंसी Better World Foundation द्वारा इसे सही तरीके से संचालित नहीं किया गया और भुगतान के बावजूद आज यह पार्क किसानों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस योजना से एक भी किसान को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement

वहीं, सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि एग्रो टेक्नोलॉजिकल पार्क की स्थापना वर्ष 2022 में की गई थी और परियोजना के तहत विभिन्न अवयवों का निर्माण किया गया है। साथ ही आसपास के गांवों के किसानों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन (FPO) का गठन किया गया।

सरकार के अनुसार, परियोजना पूर्ण होने के बाद दिनांक 5 जुलाई 2025 को इस पार्क को Sursi Farmer Producer Company Limited को सौंप दिया गया है। इस कंपनी में छोटासेगाई, भुरकुंडा, बड़ासेगोई, सुरसी, मरांगहातु सहित आसपास के गांवों के करीब 500 किसानों को प्रशिक्षित कर जोड़ा गया है, और वर्तमान में पार्क का संचालन इसी एफपीओ द्वारा किया जा रहा है।

विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि योजना के वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे, इसके लिए निगरानी और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

ताजा खबरें

WhatsApp