Advertisement

खरसावां के रुगडी में कांग्रेसी नेताओं ने किया 63 केवी टांसफार्मर का उद्घाटन, अंधेरे से दुर हुए ग्रामीण

By Goutam

Published on:

खरसावां

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के जोरडीहा पंचायत के रुगडी‌ गांव में विते कई दिनों से टांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को अंधेरा का सामना करना पड़ता था। जिसका ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन कांग्रेसी नेता को दिया गया।

Advertisement
Advertisement

जिसके बाद कांग्रेसी नेता ने संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग को सूचना देकर कांग्रेसी नेता व खुंटी लोकसभा के पूर्व सांसद प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पहल से 63 केवी का टांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रदेश सचिव छोटूराय किस्कू प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार उपाध्यक्ष शंकर लोवादा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर प्रदेश सचिव श्री किस्कू ने कहा कि झारखंड की यूपीए सरकार सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।कांग्रेस कार्यकर्ता जन समस्याओं के निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। वहीं प्रखंड अध्यक्ष श्री कुंभकार ने क्षेत्र की जन समस्याओं को दूरस्थ करने के लिए कांग्रेस पार्टी की पहला प्राथमिकता है। गांव में ट्रांसफार्मर खराब रहने से गांव के लोग अंधकारमय से डूबे हुए थे।रुगुडी गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों की चेहरे में हर्ष छा गई है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य बलभद्र महतो, सुभाष कुम्हार, बिरेंद्र कुम्हार, ईश्वर बानरा, अर्जुन बांकिरा, ललित बांकिरा, सुनील हेंब्रम, अजय हेंब्रम, समीर हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp