Advertisement

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल विद्यार्थियों के बीच अमृत काल बजट 2023-24 को लेकर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय जमशेदपुर में अमृत काल बजट 2023-24 की प्रोफेशनल विद्यार्थियों के बीच विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पाणी, मुख्य वक्ता सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव मानव केडिया, विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. (डॉ) आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. दिलीप शोम, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो.जे राजेश, युवा उद्यमी अमित अग्रवाल एवं शिक्षाविद विकास कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पी के पानी ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत काल के बजट में पुराने नियम के अंतर्गत पुराने स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। लेकिन नए नियम के अंतर्गत नए स्लैब की की दरें परिवर्तित हुई हैं, जिसमें 7 स्लैब के बदले से 6 स्लैब किया गया है। स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹50,000 वेतन से संबंधित आय पर छूट प्रदान की गई है। ₹7 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। युवाओं के लिए इस बजट में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा दिया गया है, इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिकोडिंग आदि पर विशेष ध्यान दिया गया एवं बच्चों के लिए डिजिटल लिटरेसी सिस्टम को बढ़ावा दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

मुख्य वक्ता  सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया ने बजट की बारीकियों को बताते हुए कहा की अमृत काल का यह बजट बेहद शानदार बजट है। उन्होंने कहा आज भारत उन्नति की ओर अग्रसर है। आज भारत यूपीआई पेमेंट के इस्तेमाल में विश्व में सबसे आगे है।

Advertisement

उन्होंने कहा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल करते हुए 157 नर्सिंग कॉलेज खोलने का जो फैसला किया है वह भी सराहनीय है। फिजिकल डिफिसिट 5.9 प्रतिशत से घटाकर 4.5 प्रतिशत करने की उम्मीद है। सरकार ने सीनियर सिटीजंस एवं महिलाओं के लिए भी कई छूट का एलान किया है। उन्होंने कहा झारखंड में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं है।

इस अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी गण एवं दर्जनों शिक्षण गण भी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp