Advertisement

आदित्यपुर : पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब भट्टी पर पुलिस की छापेमारी, 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, तीन वारंटी भी भेजे गए सलाखों के पीछे…..

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : जिले के एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.

Advertisement
Advertisement

 

Srinath

बता दे इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभियान चलाया गया. इसके तहत सूचना मिली की राम मड़ैया बस्ती में भोलू लोहार नामक युवक द्वारा अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है. सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ भोलू लोहार को हिरासत में लिया गया.

Advertisement

 

इसी कड़ी में गैर जमानती फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एच रोड से मुख्तार हुसैन, विद्युत नगर से सुनील राय और मांझी टोला से आकाश राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. वहीं, मुरली मास्टर, शंकर सिंह मुंडा और गोमा सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई, मगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. उन्होंने बताया कि सभी की तलाश चल रही है. वहीं, प्रभारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp