Advertisement

डॉ. अजय कुमार ने डीजीपी को ट्विट कर कार्रवाई करने की मांग की, बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को धमकाया

By Goutam

Published on:

डॉ. अजय

जनसंवाद, जमशेदपुर:  पूर्वी के कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने रविवार को ट्वीट कर डीजीपी अजय कुमार सिंह से बीजेपी के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने डीजीपी से कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है ताकि वो चुनाव में प्रचार से दूर रहें. डा. अजय ने डीजीपी से बीजेपी के गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई कर उस पर अंकुश लगाने की मांग ताकि जमशेदपुर पूर्वी में विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न हो सके.

Dayal Builder
Srinath

इस संबंध में डा. अजय ने कहा कि हार की डर से भाजपा द्वारा हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है. मैं इसकी निंदा करता हूं. मैं ईमानदारी से कार्य करता हूं एवं ईमानदारी से चुनाव लड़ रहा हूं. जनता का प्यार मेरे साथ है. मुझे और कुछ नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित बनाना मेरा लक्ष्य है. शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मेरी प्राथमिकताएं हैं. 25 वर्षों के कुशासन से मुक्ति के लिए जनता को निर्णय लेना होगा.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp