Advertisement

टाटा स्टील के बिजली विभाग पुराने बकाया के नाम पर मनमाने तरीके से कर रहा रुपया उगाही, जनप्रतिनिधि मौन: सुधीर कुमार पप्पू

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा इन दिनों शहर में टाटा स्टील के बिजली विभाग द्वारा अपने उपभोक्ताओं से ओल्ड बैलेंस के नाम पर मनमाने तरीके से बकाया राशि बोलकर रुपया उगाही की जा रही है, जबकि स्थानीय जनता के प्रतिनिधि इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि मेरे द्वारा दिनांक 16 नवंबर 2022 को एक कानूनी नोटिस विभाग को भेजी गई है, परंतु आज तक किसी प्रकार का जवाब नहीं दी गई है। इससे साफ जाहिर होता है की टाटा स्टील के बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं से जबरन बिल के नाम पर रुपया वसूल रही है।

Dayal Builder
Srinath

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि टाटा स्टील अपने स्तर से जांच कर आम उपभोक्ताओं को राहत दिलाने का कष्ट करें।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp