Advertisement

खरसावां के गोपालपुर गांव में आषाढ़ी पूजा का आयोजन, रोपाई और कड़ान की तैयारी शुरू…

By Balram Panda

Published on:

खरसावां / Umakant kar: खरसावां प्रखंड क्षेत्र के कृष्णपुर पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया. ग्राम दिवरी लक्ष्मी नारायण महतो के नेतृत्व में विधिवत पूजा अर्चना कर रोपाई और कड़ान के लिए आशीर्वाद लिया गया. इस दौरान गांव के ठाकुर, धरम देवता और माता पाऊड़ी को प्रणाम कर गांव की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई.

Advertisement
Advertisement

गांव की प्राचीन परंपरा के अनुसार भकताओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे और भेड़ा की बलि दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मी नारायण महतो, कुंज बिहारी महतो, मोहितलाल महतो,जगरनाथ तांती, जय कुमार महतो,जन्मेजय महतो, सुरज महतो, रवि महतो और वसंत महतो का विशेष योगदान रहा.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp