Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

जमशेदपुर : छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए समाजसेवी सागर लोहार, 150 व्रती माताओं-बहनों के बीच बांटी पूजा सामग्री, सेवा और सामाजिक समरसता का दिया संदेश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

जमशेदपुर  / Balram Panda: लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए परसुडीह के समाजसेवी सागर लोहार ने सराहनीय पहल की, आस्था के इस महापर्व पर जरूरतमंद छठ व्रतियों की खुशियों में सहभागी बनते हुए उन्होंने पूजा की आवश्यक सामग्री का वितरण कर सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का संदेश दिया.

Advertisement
Advertisement

शनिवार को परसुडीह के नामो टोला हलुदबनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 150 छठ व्रती माताओं एवं बहनों के बीच छठ पूजा की सामग्री वितरित की गई, इस दौरान व्रती महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया, आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी सागर लोहार ने किया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

 

इस अवसर पर सागर लोहार ने कहा कि छठ महापर्व केवल सूर्योपासना का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, पवित्रता, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का महान संदेश देता है, छठ घाट ऐसा पवित्र स्थल है, जहां अमीरी-गरीबी, जाति और वर्ग का हर भेद मिट जाता है, सभी श्रद्धालु एक साथ भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं, ऐसे में जरूरतमंद व्रतियों की सेवा करना भी छठी मैया की आराधना और मानवता के प्रति समर्पण का एक स्वरूप है.

उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक मजबूती तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और जरूरत के समय सहयोग के लिए आगे आएं, कार्यक्रम में सूरज प्रसाद, मक्खन सिंह, संटू सिंह, शंकर गोप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कुल मिलाकर, छठ के इस पावन अवसर पर सागर लोहार की यह पहल धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूती देने वाली रही.

ताजा खबरें

WhatsApp