Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आदित्यपुर पुलिस अलर्ट, सापड़ा-दोमुहानी घाट पर विशेष गोताखोर टीम गठित, नदी में रखी जाएगी लगातार निगरानी…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : लोकआस्था के महापर्व छठ के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है, आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा-दोमुहानी स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ घाट पर किसी भी आकस्मिक घटना अथवा डूबने की स्थिति से निपटने के लिए विशेष गोताखोर टीम का गठन किया गया है.

Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से गठित यह टीम छठ महापर्व के दौरान नदी में लगातार निगरानी रखेगी, किसी श्रद्धालु के डूबने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलते ही गोताखोर तत्काल बचाव एवं राहत कार्य में जुट जाएंगे, पुलिस प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठ घाट पर पहुंचने वाले व्रतियों, श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है.

Dayal Builder
Srinath

नदी घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और पानी की गहराई को देखते हुए गोताखोरों की विशेष तैनाती को महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम माना जा रहा है, पुलिस प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को गंभीरता से लेते हुए पहले से ही बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में पहल की है.

Advertisement

गठित विशेष गोताखोर टीम के सदस्यों के नाम एवं संपर्क नंबर इस प्रकार हैं.

1. परशुराम पंडित – 9955132469
2. वीर बहादुर – 9199171522
3. किशन – 6205657957
4. विमलेश – 7903487293
5. गोलू – 9905999506
6. राजीव – 9608904424
7. मोहित – 7033677752
8. आयुष – 9279240070

छठ महापर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की इस विशेष पहल से नदी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है, प्रशासन का प्रयास है कि आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के इस महापर्व पर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके और सभी व्रती एवं श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें.

ताजा खबरें

WhatsApp