Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आरआईटी : सरदार पटेल के सम्मान में सड़कों पर उतरी युवाओं की ताकत, गम्हरिया में विशाल बाइक रैली से गूंजा एकता का संदेश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

गम्हरिया / Balram Panda : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गम्हरिया में युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए विशाल बाइक रैली निकाली, घोड़ा बाबा चौक से शुरू हुई यह रैली आकाशवाणी चौक तक पहुंची, जहां युवाओं ने देश के लौह पुरुष एवं प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान युवाओं ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए, पूरे आयोजन में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.

Advertisement

कार्यक्रम में युवा नेता अभय झा, राजेश मंडल, अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावरी और आकाश दास समेत आकाश महतो, विकास चौधरी, दीपक यादव, साई राव, अमित कुमार, सुमित, जीत कुमार, मोहना सरदार, प्रकाश चालक, विशाल दास, प्रणव मुखर्जी, संजय सिंह, सुमित सिंह, गोलू कुमार, किट्टू दास, विक्की कुमार, सोहन कुमार, चंद्र कुमार, कंचन कुमार, निर्जा कुमार, तपन कुमार, सूर्या कुमार और राजता कुमार सहित कई युवा साथी मौजूद रहे.

युवाओं ने संदेश दिया कि देश की असली ताकत उसकी एकता और अखंडता में निहित है, सरदार पटेल के विचार आज भी राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

ताजा खबरें

WhatsApp