Advertisement

झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष देगी 25 हजार, सिधो-कान्हू युवा खेल क्लब का ग्रामस्तर पर होगा अस्थायी समिति का गठन: संजीव सरदार  

By Goutam

Published on:

झारखंड सरकार

जनसंवाद डेस्क: झारखंड सरकार द्वारा सिधो कान्हू युवा खेल क्लब का ग्रामस्तर पर अस्थायी समिति का गठन कर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये की राशि देगी। उक्ताशय की जानकारी पोटका के विधायक संजीव सरदार आदि ने शनिवार को हाता में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि अस्थायी समिति के गठन हेतु पंचायत के सभी गाँवो में बीडीओ की देखरेख में ग्रामसभा का आयोजन चार अगस्त से शुरू हुआ है जो कि आगामी 21 अगस्त तक प्रखंड कार्यालय से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की उपस्थिति में होना है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा में 18 से 40 वर्ष के युवाओं का चयन कर अस्थायी समिति का गठन ग्रामसभा की मंजूरी से करना है। इस कमिटि में अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष समेत 10 सदस्य का चयन करना है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढाने हेतु राज्य सरकार की यह एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण प्रतिभाएं बेहतर प्रदर्शन कर राज्य एवं देश का नेतृत्व कर सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय, ग्रामप्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामसभा के आयोजन के तिथि की जानकारी लेकर अवश्य ग्रामसभा में उपस्थित हो एवं सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना को सफल बनाने में सहयोग करे।

Advertisement

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, विधासागर दास, रजनी षाड़ंगी, भुवनेश्वर सरदार, जितराय मुर्मू, बिरेन पात्र, हितेश भगत, रमेश सोरेन, पोलटू मंडल, चक्रधर महतो, दुखु मार्डी, बनबिहारी महतो आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp