होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

विधानसभा में उठा मानकी-मुंडा और दिउरी सम्मान राशि का मुद्दा: विधायक दशरथ गागराई के सवाल पर सरकार ने भुगतान की दी जानकारी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा में पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी अंचल में मानकी-मुंडा और दिउरी को सम्मान राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए बकाया सम्मान राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खुंटपानी अंचल के मानकी-मुंडा और दिउरी को दिसंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक सम्मान राशि नहीं मिली, जिससे संबंधित पारंपरिक पदधारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सदन में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में सरकार ने बताया कि विभागीय आवंटनादेश के तहत 5 मार्च 2026 को कुल 9 करोड़ 87 लाख 76 हजार 500 रुपये की राशि पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त, चाईबासा को मानकी-मुंडा और अन्य पारंपरिक पदधारियों के सम्मान राशि भुगतान के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उपायुक्त कार्यालय द्वारा 6 मार्च 2026 को यह राशि सभी अंचल अधिकारियों को उपावंटित कर दी गई, जिसके बाद खुंटपानी अंचल में मानकी-मुंडा और दिउरी को दिसंबर 2024 से फरवरी 2026 तक की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि पारंपरिक ग्राम व्यवस्था में मानकी-मुंडा और दिउरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में समय पर सम्मान राशि का भुगतान सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि इन पारंपरिक पदधारियों का सम्मान और सामाजिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

 

Leave a Comment