Advertisement

मौसी बाड़ी बांकु डुंगरी से कदमा गांव अपने घर लौटे भगवान जगन्नाथ, पोटका विधायक संजीव सरदार भी हुए शामिल

By Goutam

Published on:

विधायक संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर: सुंदरनगर के कदमा गांव में पहली बार आयोजित रथ यात्रा सोमवार को मौसी बाड़ी बांकु डुंगरी से अपने घर कदमा गांव लौटे. सोमवार को सुबह से ही मौसी बाड़ी बांकुडुंगरी में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, बलभद्र तथा बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना चल रही थी. काफी संख्या में भक्तों ने भोग चढ़ाये. शाम को मौसी बाड़ी बांकुडुंगरी (कृष्णा नगर) श्याम दास के घर से ढोल कृतन बजाते हुए जय जगन्नाथ के नारे के साथ भगवान जगन्नाथ को रथ यात्रा तक पहुंचाए.

Advertisement
Advertisement

विधायक संजीव सरदार रथ यात्रा में शामिल हो भक्तों के साथ रथ खींचे एवं भागवान जगन्नाथ की जयकारा लगाते हुए आर्शिवाद लिये. यह रथ यात्रा मौसी बाड़ी से अपने घर कदमा गांव के शरत चंद्र दास के घर लौटे. जहां मंदिर में परिक्रमा कर स्थापित किया गया.

Dayal Builder
Srinath

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शांति व भक्ति का प्रतिक है : संजीव सरदार

Advertisement

रथ यात्रा में शामिल विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रथ यात्रा पवित्रता, शांति व भक्ति का प्रतिक है. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे रथ यात्रा में शामिल होकर रथ खींचने का अवसर मिला उन्होंने लोगों को रथ यात्रा में शामिल होने एवं भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की.

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद करूणामय मंडल, बलराम दास, श्याम पद दास, गुरूदेव गोपीनाथ दास गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, विद्या सागर दास, पीसी दास आदि शामिल थे.

ताजा खबरें

WhatsApp