Advertisement

75वां वन महोत्सव में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, कहा-जहां घर बनाएं, वहां कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं

By Goutam

Published on:

वन महोत्सव

जनसंवाद, खरसावा (उमाकांत कर): वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से सोमवार को खुंटपानी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बच्चोमहातु में 75 वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दशरथ गागराई जीप सदस्य जमुना तियु विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाडिया पूर्व प्रमुख रजनी बानरा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement

वन महोत्सव

Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड में जल जंगल और जमीन हमेशा से ही हमारे जीने का जरिया रहा है। लेकिन सदियों से चली आ रही यह व्यवस्था अंधाधुंध विकास और शहरीकरण की दौड़ में पीछे छुटती जा रही है। आज हमारे हरे-भरे पेड़ों से आच्छादित जंगल की जगह कंक्रीट के जंगल ले ली है। इसका सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ रहा है। प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। अगर हम अभी नहीं चेते तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा। आज जरूर इस बात की है कि पर्यावरण संरक्षण की खातिर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के अभियान का हम हिस्सा बने और पेड़ों को बचाने का संकल्प ले। सभी के सहयोग और भागीदारी से प्राकृतिक व्यवस्था को संरक्षित मानव जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक ने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण संरक्षण को चुनौती मिल रही है वह मनुष्य जीव -जंतु और पूरी प्राकृतिक व्यवस्था के अस्तित्व पर खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में हमें तय करना है कि हम प्रकृति के साथ मिलकर अथवा प्रकृति से छेड़छाड़ ना कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। अगर प्रकृति के साथ चलना है तो हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। पेड़ों से दोस्ती करनी होगी और उन्हें बचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने लोगों से कहा कि वह घर बनाते हैं तो उससे पहले वहां एक पेड़ जरूर लगाए। अगर हर व्यक्ति पेड़ लगाने और पेड़ बचाने की ध्यान ले तो निश्चित तौर पर हम पर्यावरण को संरक्षित रख पाएंगे‌।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई जीप सदस्य जमुना तियू विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया पूर्व प्रमुख रजनी बानरा वन अधिकार व कर्मचारी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp