Advertisement

पोटका प्रखंड के भेलाईडीह प्राथमिक विद्यालय में दो कमरा निर्माण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

By Goutam

Published on:

विद्यालय

जनसंवाद डेस्क: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत खनिज फांउडेशन ट्रस्ट निधि से स्वीकृत पोटका प्रखंड के भेलाईडीह प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर दो कमरे के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

Advertisement
Advertisement

ज्ञात हो कि विगत दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक संजीव सरदार को विद्यालय में कमरा ना होने के कारण बच्चों के पठन– पठान में हो रहे असुविधाओं से अवगत कराए थे। विधायक के द्वारा तत्काल पहल करते हुए दो कमरे के भवन निर्माण कार्य का अनुशंसा किया गया था।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी नेता गण, महिला नेत्री गण, झामुमो प्रखंड कमिटी गण, पंचायत कमिटी गण, स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति, ग्राम प्रधान, नायके बाबा  समेत ग्रामीण एवं झामुमो के कार्यकर्ता  एवं गणमान्य नेतागण उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp