Advertisement

विधायक सरयू राय ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं को लेकर JNAC के अधिकारियों के साथ की बैठक

By Goutam

Published on:

सरयू राय

जनसंवाद डेस्क: विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में अपर नगर आयुक्त और अन्य पदाधिकारियों एवं अभियांताओं के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न जन समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई एवं इसके क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

विधायक श्री राय ने वर्ष 2019-20 की 2 सड़कों का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं होने तथा वर्ष 2022-23 की भी एक दर्जन से अधिक योजनाओं का कार्य प्रारंभ नहीं होने पर नाराजगी जतायी। श्री राय ने अपर नगर आयुक्त से इन योजनाओं का कार्य तुरंत प्रारंभ करवाने की बात कही।

Dayal Builder
Srinath

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि वे इन योजनाओं का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवायेंगे। कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और सभी विभागों और नगरपालिकाओं को सूचित कर दिया जाएगा की ये ब्लैकलिस्टेड हैं।

Advertisement

श्री राय ने जोर देकर कहा कि पहले से उनके विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों योजनाएं जिला योजना चयन समिति में चयनित हैं, नगर विकास विभाग से प्राप्त आवंटन के आलोक में उनका निविदा जल्दी किया जाना चाहिए। विधायक निधि और नगर विकास विभाग दोनों मद से क्रियान्वित हो रहे योजनाओं का क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश विधायक श्री राय ने दिया।

उन्होंने 15वीं वित्त आयोग की राशि का बेहतर उपयोग करने और नदी तटीय क्षेत्र और इसके समीपवर्ती क्षेत्रों के विकास का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। भुइयांडीह लिट्टी चैक से लेकर भ्ुाइयांडीह नदी तट तक का सड़क का निर्माण जल्द करवाने के लिए कहा। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र होगा। योजनाओं की नापी का कार्य में तेजी लोने के लिए अतिरिक्त अभियंता को कार्य में लगाने का आश्वासन दिया। इसी तरह से क्षेत्र में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था में सुधार करने पर जोर दिया गया।

विधायक श्री राय ने अक्षेस से मोहरदा पेयजल परियोजना का काम आगे बढ़ाने के लिए और इसका दूसरा चरण शुरू करने के लिए जुस्को के साथ बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। श्री राय ने कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लागत भी कम हो और लोगों को शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध हो सके।

श्री राय ने कहा कि सरकार को ऐसी व्यवस्था बनाने पर विचार करने की आवश्यकता कि नदी से पानी न लेकर चांडिल डैम से पानी को सीधे इंटेकवेल तक पहुँचाया जाय और फिल्टर कर आपूर्ति की जाय। इससे पानी कम प्रदूषित होगा और इसे साफ करने में लागत कम आएगा।

ताजा खबरें

WhatsApp