होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त आबादी के बराबर 4 नवंबर को लोगों ने भारतीय रेल से की यात्रा, बना नया कीर्तिमान

By Goutam

Published on:

 

भारतीय रेल

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद डेस्क: त्योहारों के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाओं का लाभ उठाने के लिए जब बड़ी संख्या में रेल यात्री रेलवे स्टेशनों पर आए तो अपने आप एक नया कीर्तिमान बन गया। 4 नवंबर 2024 को 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने भारतीय रेल से यात्रा की। यह संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कुल आबादी से भी अधिक है।

4 नवंबर को रेलवे के माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों में 19.43 लाख यात्रियों ने आरक्षित श्रेणी में जबकि एक करोड़ 1,29,000 यात्रियों ने नॉन- सबर्बन सेवाओं के अनारक्षित श्रेणी में यात्रा की। जबकि इस दिन एक करोड़ 80 लाख लोगों ने सबअर्बन रेलवे में यात्रा की। भारतीय रेलवे द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर की गई व्यापक व्यवस्था और विशेष गाड़ियों के परिचालन से यह उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेल ने वर्ष 2024 में 7700 से अधिक विशेष गाड़ियों के परिचालन की योजना बनाई है। पिछले साल भारतीय रेल द्वारा विशेष गाड़ियों के 4429 फेरे लगाये गए थे। भारतीय रेल ने इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक विशेष गाड़ियों की योजना बनाई है जिनसे फेस्टिवल सीजन के दौरान एक करोड़ से भी अधिक यात्रियों को लाभ मिलने की संभावना है। 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच चलाई गई विशेष गाड़ियों के माध्यम से 65 लाख से अधिक यात्री अपने-अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच चुके हैं।

इस वर्ष 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच रेलवे स्टेशनों पर अधिक संख्या में यात्री अपनी यात्रा के लिए आए और हर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकटिंग व्यवस्था, यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने हेतु विशेष व्यवस्था, बेहतर पैसेंजर सुविधाओं द्वारा रेलवे ने अधिक संख्या में यात्रियों की सेवा करने में सफलता हासिल की। 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पूरे देश से बिहार पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में 7.50 करोड़ से भी अधिक यात्री त्योहारों को मनाने के लिए अपने-अपने गांवों और शहर की ओर रवाना हुए।

भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष अब तक 4521 विशेष गाड़ियां चलाई जा चुकी है जिससे 65 लाख से अधिक यात्रियों को लाभ पहुंचा है। भारतीय रेल द्वारा 3 नवंबर 2024 को 207 विशेष रेल गाड़ियां चलाई गई जो एक नया कीर्तिमान है वहीं 4 नवंबर को 203 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया गया और 5 नवंबर को 171 विशेष गाड़ियों का परिचालन किया जबकि 6 नवंबर को 164 विशेष गाड़ियां और 7 नवंबर को भी 164 विशेष गाड़ियों के परिचालन की योजना बनाई गई है।

छठ के त्यौहार के बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से दूसरे शहरों में लौटने वाले लोगों के लिए भी भारतीय रेल ने विशेष व्यवस्था की है। भारतीय रेल द्वारा 8 नवंबर को 164 विशेष गाड़ियां, 9 नवंबर को 160 विशेष गाड़ियां, 10 नवंबर को 161 विशेष गाड़ियां और 11 नवंबर को 155 विशेष गाड़ियों के परिचालन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा समस्तीपुर सोनपुर और दानापुर मंडल में विशेष रेक तैयार रखे गए हैं जिनका प्रयोग आवश्यकतानुसार किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के स्तर पर सभी तैयारियों का एक बार फिर से रिव्यू किया गया और संबंधित अधिकारियों को रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Leave a Comment