Advertisement

सरायकेला : उपायुक्त के निर्देश पर ईचागढ़, टीकर में खनन विभाग की कार्रवाई…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला-खरसावां / Balram Panda : उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में आज ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर में औचक निरीक्षण किया गया.

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के क्रम में बालू खनिज लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजात एवं खनिज मात्रा की विधिवत जांच की गई. इस दौरान किसी भी वाहन द्वारा अवैध खनिज परिवहन का मामला सामने नहीं आया। सभी वाहन आवश्यक कागजातों के साथ वैध रूप से खनिज का परिवहन करते पाए गए.

Dayal Builder
Srinath

जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपती ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध खनन अथवा खनिज परिवहन की जानकारी प्राप्त हो तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएँ.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp