होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला : सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संग्रहण को लेकर परिवहन विभाग का विशेष अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹76,250 की हुई वसूली…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला / Balram Panda : जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि के उद्देश्य से सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 की वसूली की गई. साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त (एक्स्ट्रा) लाइट्स का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया.

इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (हेवी ड्राइविंग लाइसेंस) की जांच की गई तथा ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए.

अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो के साथ सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे.

 

Leave a Comment