Advertisement

राजनगर : रामनवमी से पहले उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, जंगलों में चल रहे अवैध महुआ अड्डों पर कड़ा प्रहार…

By Balram Panda

Published on:

सरायकेला / Balram Panda : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी क्रम में जिला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. जहां अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनमत बेड़ा ग्राम के जंगलों में छापामारी अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित तीन महुआ चुलाई अड्डों का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

छापेमारी के क्रम में टीम ने घटनास्थल से लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे नष्ट कर दिया, वहीं 110 लीटर तैयार महुआ शराब भी जब्त की गई.

कार्रवाई के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त अभियुक्त मौके से फरार हो गए. उत्पाद विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फरार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. विभाग द्वारा स्पष्ट संकेत दिया गया है कि पर्व-त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

ताजा खबरें

WhatsApp