होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

सरायकेला: अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई, 41 वाहनों से 2.40 लाख का ऑनलाइन जुर्माना…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला /Balram Panda: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार सेरे पंजाब मोड़ से गम्हारिया थाना चौक तक विशेष यातायात अभियान चलाया गया.

इस अभियान का नेतृत्व पु० नि० सह थाना प्रभारी, यातायात थाना सरायकेला-खरसावां ने अपने यातायात दल के साथ किया. अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं चालक विहीन पार्किंग के विरुद्ध सघन जांच की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई की गई.

कार्रवाई के दौरान 41 चालक विहीन वाहनों पर ऑनलाइन चालान करते हुए लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.

साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया. यातायात कर्मियों द्वारा नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की गई.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Leave a Comment