Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरहुल महापर्व में शामिल हुए सांसद कालीचरण मुंडा, कुचाई में पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ स्वागत

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में प्रकृति के महापर्व सरहुल के अवसर पर खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

सांसद कालीचरण मुंडा ने जिलींगदा, कुचाई और दलभंगा में आयोजित सरहुल पर्व कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की आस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और परंपराओं को सहेज कर रखने का संदेश देता है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य-गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया और प्रकृति की पूजा-अर्चना की।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, खरसावां सांसद प्रतिनिधि कोंदो कुंभकार, शंकर लोवादा, फागु मुंडा, अमित सुरेन, अनीश माझी, पूर्व मुखिया महेश्वर उरांव, राकेश उरांव, दीपक उरांव, राजेश तिर्की, किशोर उरांव, प्रदीप उरांव, बबलु उरांव, पंचु उरांव, मानीक कुजूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp