होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

रामनवमी से पहले कार्रवाई: सिदगोड़ा में छापेमारी, 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती में छापेमारी अभियान चलाया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान एक मकान और झोपड़ी से 10 पेटी, यानी करीब 90 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्पाद विभाग ने बताया कि आरोपी के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment