Advertisement

मेरा माटी, मेरा देश के तहत शहीद पार्क से किया गया मिट्टी संग्रह, देश के प्रधानमंत्री शहीदों को दे रही सम्मान: मंगल

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): खरसावां के भाजपाईयों ने ‘मेरा माटी, मेरा देश’ अभियान के तहत खरसावां के शहीद पार्क से मिट्टी संग्रह किया. इस संबंध में पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने बताया कि शहीद पार्क की पवित्र मिट्टी को अमृत कलश में एकत्रित कर दिल्ली भेजा जायेगा. देश के विभिन्न क्षेत्रों से पवित्र मिट्टी को एकत्रित किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है. अमृत कलश में लायी गयी मिट्टी का उपयोग नेशनल वार मेरोरियल के समीप ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

मंगल सोय ने बताया कि दिल्ली में नेशनल वार मेरोरियल के समीप बनने वाला ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी.

Advertisement

इस दौरान मुख्य रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, विनोद सिंह, कुंवर बानरा, उदय सिंहदेव, मांगता गोप, लख कुमार महतो, लखीराम मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, होपना सोरेन समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp