Advertisement

कुचाई के लैप्सो में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, एन अंजु एफसी की टीम बनी विजेता, विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

फुटबॉल प्रतियोगिता

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर कुचाई के लैप्सो में दिवाना क्लब के तत्वाधान में 40 टीमों के बीच दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बेबी एफसी को हरा कर एन अंजु एफसी की टीम विजेता बनी.

Advertisement
Advertisement

पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने विजेता टीम को 45 हजार व उप विजेता टीम को 27 हजार रुपये के नलदी राशि दे कर पुरस्कृत किया.तीसरे व चौथे स्थान पर रहे अशोका एफसीरामु बाबू एफसी को 15-15 हजार व पांचवे स्थान पर रहे नरेश ब्रदर्स को दस हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया गया.

Dayal Builder
Srinath

साथ ही छहे से दसवें स्थान पर रहे सभी टीमों को 6500-6500 रुपये दे कर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने खिलाडियों से खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के लिये खेलने की अपील की.उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ियों का विकास सरकारी व उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.

Advertisement

मौके पर मुख्य रुप से बासंती गागराई, धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय, सीनु सोय, मंगल सिंह सोय, मनोज मुदैया, लाल मोहन गागराई, गुरा सोय आदि उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp