Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

गोविंदपुर दयाल सिटी में डीप बोरिंग को लेकर ग्रामीणों ने किया गेट जाम, विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद परितोष कुमार भी पहुंचे

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: शनिवार सुबह गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में विगत रात्रि डीप बोरिंग को लेकर ग्रामीणों एवम बिल्डर में झड़प हुआ। रात्रि में डीप बोरिंग बंद करने गए मुखिया आलोक शांदिल एवं पंचायत प्रतिनिधियों को बिल्डर के गुंडों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया।

Advertisement
Advertisement

सुबह ये खबर आग के तरह गांव में फैलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने 6 घंटा दयाल सिटी गेट जाम किया। सूचना मिलने पर विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद अध्यक्ष परितोष कुमार पहुंचे। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की वो जल्द उपायुक्त से मिलकर दयाल सिटी के अनियमितताओं को उजागर कर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीँ जिला पार्षद परितोष सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।

Dayal Builder
Srinath

दोपहर बाद बिल्डर प्रतिनिधि के आने पर मंगलवार को पंचायत भवन में मीटिंग की बात की गई एवं ग्रामीण को समझा कर बिल्डर को दो दिन का मोहलत दिया गया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp