होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

क्यूसीएफआई ग्वालियर चैप्टर द्वारा आयोजित 38th NCQC कॉन्सेप्ट 2024 प्रतियोगिता में विवेक विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते 4 गोल्ड अवार्ड

By Goutam

Published on:

 

विवेक विद्यालय

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ एवं मैथकॉन टीम ने क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, ग्वालियर चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 38th नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट प्रतियोगिता 2024 में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड अवार्ड (पार एक्सीलेंस अवार्ड) प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन किया।

विवेक विद्यालय की टीम जेनिथ की छात्राओं तथा शिक्षिकाओं ने इन्वेस्टिंग इन पीपल बिल्डिंग ए बेटर फ्यूचर के टॉपिक पर केस स्टडी प्रेजेंटेशन में पार एक्सीलेंस अवार्ड, काव्य रचना प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार तथा मॉडल प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ अवार्ड जीता। विद्यालय की मैथकॉन टीम ने भी केस स्टडी में पार एक्सीलेंस अवार्ड जीता। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के जेनिथ टीम की छात्राएं कक्षा ग्यारहवीं की मेनका राज तथा सलोनी झा, कक्षा नवीं की रिया शर्मा तथा प्राची सिंह एवं कक्षा आठवीं की तृप्ति मिश्रा के साथ शिक्षिका आई विद्या तथा लक्ष्मी मुखी ने अपनी कड़ी मेहनत तथा लगन के परिणाम स्वरूप सभी प्रतियोगिताओं में गोल्ड अवार्ड जीता तथा विद्यालय का मान बढ़ाया।

मैथकॉन टीम की सदस्या प्रियंका सिंह, मुनमुन चौधरी, प्रियंका गोप तथा शिक्षक शंकर साव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।यह प्रतियोगिता 28 दिसंबर 2024 को ग्वालियर में आयोजित हुई थीं जिसमें लगभग 12000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।विद्यालय के जेनिथ टीम द्वारा मॉडल की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बन सभी दर्शकों तथा निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रबंधन समिति के चेयरमैन विजय बट्टू, वॉयस चेयरमैन कुंतल रॉय तथा सचिव अंकुर सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष पलास दास ने सभी बच्चों तथा शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा इस शानदार परिणाम के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीतने के लिए बधाइयां देकर सभी को प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि विवेक विद्यालय सभी क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अग्रसर तथा प्रयत्नशील है। उन्होंने सभी अभिभावकों , बच्चों तथा शिक्षिकाओं को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया तथा विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment