आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 18 से पार्षद पद के प्रत्याशी रंजन सिंह को चुनाव चिन्ह मोती का हार मिलने के बाद वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं. चिन्ह मिलते ही रंजन सिंह ने ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है, जिसे वार्डवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है.
जनसंपर्क के दौरान रंजन सिंह ने कहा कि वार्ड संख्या 18 की जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करते हुए कहा, “वार्ड 18 की जनता मेरा परिवार है और परिवार के हर सुख-दुख में खड़ा रहना मेरी जिम्मेदारी है.
रंजन सिंह का कहना है कि वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं और आगे भी हर समस्या में जनता के साथ खड़े रहेंगे. उनके पूर्व कार्यकाल को वार्डवासी आज भी स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए याद करते हैं.

उन्होंने वार्ड को स्वच्छ रखने, बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया. स्थानीय लोगों का कहना है कि रंजन सिंह ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो केवल वादे नहीं करते, बल्कि ज़मीन पर उतरकर काम करते हैं. क्षेत्र के विकास के लिए वे किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटते और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं.
रंजन सिंह ने स्पष्ट कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 18 की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है. सड़क, नाली, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वार्ड 18 को विकास के साथ-साथ एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया जाएगा.
अपने संकल्प को दोहराते हुए रंजन सिंह ने वार्डवासियों से मोती का हार चुनाव चिन्ह पर समर्थन देने की अपील की. वार्ड संख्या 18 में चुनावी माहौल के बीच रंजन सिंह का जनसंपर्क अभियान चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

















