Advertisement

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण सड़कों का होगा मरम्मत एवं एक सड़क का पुर्ननिर्माण

By Goutam

Published on:

विधायक संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर/पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण सड़कों का मरम्मत एवं एक सड़क का पुर्ननिर्माण किया जायेगा, जिसको लेकर पथ निर्माण विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल की ओर से निविदा का प्रकाशन कर दिया गया है। निविदा की प्रकिया पुरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

Advertisement
Advertisement

आपको बता दें कि यहां सड़क मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण की मांग लगातार किया जा रहा था। मरम्मत किये जानेवाले सड़कों मे मुख्य रूप से हाता से टाटानगर स्टेशन, जमशेदपुर (18 किमी), हल्दीपोखर से कोवाली (12 किमी) एवं मुसाबनी-डुमरिया-आस्ता कोईमा से ओडिशा बार्डर (47.30 किमी) शामिल है, जबकि सेरालडीह-नरसिंहबहाल वाया मुड़पा आप से ओडिशा बार्डर (15 किमी) का पुर्ननिर्माण शामिल है।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि सड़क मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण की मांग लोगों द्वारा किया जा रहा था, जिसे देखते हुये सड़क मरम्मत एवं पुर्ननिर्माण की अनुशंसा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री से किया गया था। इसी आलोक मे तीन सड़क की मरम्मत एवं एक सड़क के पुर्ननिर्माण के लिये पथ निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रकाशित किया गया है। यह निविदा की प्रकिया पुरा होते हुये निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा के अनेवाले दिनों ओर विकास कार्य किया जायेगा।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp