Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

युवा कांग्रेस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

By Goutam

Published on:

 

युवा
 

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): प्रखंड युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सूरज सामड के नेतृत्व में चांदनी चौक खरसावां में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

Advertisement
Advertisement

मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें आज गांधी जी एवं शास्त्री जी के बताए रास्ते सत्य एवं अहिंसा पर चलने की जरूरत है। कुछ लोग गांधी जी एवं शास्त्री जी के नाम को मिटाना चाहते हैं। साथ ही इस देश को तोड़ना चाहते हैं। हमें एकजुट होकर असत्य के खिलाफ लड़ना होगा एवं घर-घर जाकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के बताए विचारों त्याग एवं बलिदान से रूबरू कराना होगा।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के दम पर अकेले ही पूरे देश में आंदोलन करके लोगों को एकजुट कर हमें आजादी दिलाई थी।देश में कुछ लोग नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। जिसे हम मोहब्बत से खत्म कर सकते हैं।

Advertisement

मौके पर आशीष बनर्जी,जीवन सिंह हेंब्रम, राजा दास,प्रकाश महतो,शिवा राऊत, वीरेंद्र नायक,मो मेराज,राजा राऊत, दिलीप महतो,सुमंत कुमार राऊत आदि युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp