Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

उत्पाद विभाग की कार्रवाई: घाटशिला और मुसाबनी थाना क्षेत्र में दो अवैध शराब भट्टियों को किया ध्वस्त, शराब विक्रेता फरार

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/जमशेदपुर: उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया इस दौरान अवैध रूप से संचालित दो अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जबकि काफी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद किया गया। हालांकि शराब विक्रेता मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisement
Advertisement

सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार घाटशिला थाना अंतर्गत कालचित्ति एवं हीरागंज गांव में छापामारी कर 02 अवैध शराब चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मुसाबनी थाना अंतर्गत बेनशोल एवं सुरदा कॉलोनी में अवैध शराब बिक्री स्थल से बंगाल में बिक्री हेतु अधिकृत विभिन्न अवैध विदेशी शराब एवं बियर बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

Dayal Builder
Srinath

छापेमारी के क्रम में उत्पाद विभाग के द्वारा करीब 9 लीटर विदेशी शराब, 6 लीटर बियर, 600 किलोग्राम जावा महुआ एवं 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp