Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

होली में धमाल: खुशी कक्कर, सृष्टि भारती और तान्या झा के स्वरों से सजा फागुन, पत्रकार विजेंद्र के गीतों पर झूम रहा जमशेदपुर

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। फागुन का महीना शुरू होते ही शहर में होली गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। बाजारों और गली-मोहल्लों में भोजपुरी होली गीतों का रंग चढ़ चुका है। इस वर्ष तीखा म्यूजिक जेएसआर चैनल पर रिलीज तीन नए होली गीतों ने श्रोताओं के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

तीन होली गीतों की धूम

Dayal Builder
Srinath

पहला गीत “सलवारवा भीग जाई ए जीजा” में स्वर सृष्टि भारती और दीपू राजा ने दिया है। इसके बोल छोटन छाया ने लिखे हैं, जबकि संगीत रौशन रॉक ने तैयार किया है।

Advertisement

दूसरा गीत “पापाराता अंगे अंग जीजा जी” में खुशी कक्कर और आनंद पांडेय की आवाज है। गीत कुंदन पांडेय द्वारा लिखित है और संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है।

तीसरा गीत “होलिया में फीस लेबू का” में तान्या झा और विकेश सहाय ने अपनी आवाज दी है। इस गीत को पत्रकार एवं काउंसलर बिजेंद्र कुमार ने लिखा है, जबकि संगीत बच्चू बिहारी ने तैयार किया है।

स्थानीय प्रतिभाओं को मंच

एल्बम में आकांक्षा वर्मा और जय ने मुख्य भूमिका निभाई है। मेकअप सादिया शाहिद ने किया है। शूटिंग आरा में रविकांत यादव के नेतृत्व में तथा जमशेदपुर में दुलाल चंद पति और राहुल राय की देखरेख में की गई।

चैनल की ओर से बताया गया कि स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाती है, ताकि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

भोजपुरिया दर्शकों में उत्साह

तीनों गीत जीजा-साली और भाभी के हंसी-मजाक से भरपूर हैं। रिलीज के बाद से भोजपुरिया दर्शकों के साथ अन्य भाषी श्रोताओं ने भी इन गीतों को खूब सराहा है। होली के इस मौसम में इन गीतों ने जमशेदपुर के माहौल को और अधिक रंगीन बना दिया है।

ताजा खबरें

WhatsApp