वाद,जनसं जमशेदपुर। छठ महापर्व के अवसर पर सौरभ विष्णु फाउंडेशन की ओर से 12 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के सात अलग-अलग स्थानों पर कुल 30 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण किया गया। जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने बताया कि इस सेवा कार्य के माध्यम से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं तक लौकी पहुंचाई गई।
सात स्थानों पर हुआ निःशुल्क वितरण
फाउंडेशन की ओर से लौकी वितरण के लिए शहर में सात स्थान निर्धारित किए गए थे। इनमें कदमा के रंकिणी मंदिर, चंडी मंदिर (भाटिया बस्ती) और जगन्नाथ मंदिर के पास मुख्य सड़क, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 शामिल हैं।
इसके अलावा सोनारी में गुद्दारी मार्केट मुख्य सड़क तथा मानगो में राजस्थान भवन, दाईगुट्टू स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर और हिल व्यू कॉलोनी में न्यू सुमन होटल के सामने बस स्टैंड के पास लौकी वितरित की गई।
अगले वर्ष और बड़े स्तर पर सेवा का प्रयास
सौरभ विष्णु ने कहा कि छठी मैया की असीम कृपा और सभी सहयोगियों के सहयोग से सातों स्थानों पर लौकी वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की सेवा करने का अवसर मिलना फाउंडेशन के लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि छठी मैया के आशीर्वाद से अगले वर्ष इस सेवा कार्य को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए, ताकि शहर के अधिक से अधिक छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं तक इसका लाभ पहुंच सके।

















