जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन यूनियन के गोपेश्वर हॉल में किया गया। समारोह में 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री आरके सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं : आरके सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनसे यूनियन के साथ अपना संबंध बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में जब भी किसी को यूनियन के सहयोग की आवश्यकता होगी, वे निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। अपने विभाग के कमेटी मेंबर के माध्यम से भी हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
आरके सिंह ने कहा कि इस यूनियन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सींचा है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही यूनियन इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा, “आप भले ही कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन यूनियन से नहीं।” विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित
समारोह में सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:
व्हीकल फैक्ट्री: मानिक चंद्र महतो, राजीव पांडेय, हरिशंकर दास और जयदीप साहु।
सेंट्रल मेंटेनेंस: एन. नागराजन।
इंजीनियरिंग सर्विसेज: आनंद कुमार सिंह।
व्हीकल प्रिपरेशन एवं डिस्पैच: दिव्येंदु साहा और गोपाल शर्मा।
प्रोग्राम मैनेजमेंट: प्रणव सेन।
फाउंड्री: अमित कुमार गिरि।
इंजन डिवीजन: रमण, प्रशांत कुमार मोहंती और अशोक कुमार।
ईआरसी: राजेश कुमार श्रीवास्तव।
ट्रीम फैक्ट्री: जी. सरवार।
कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।

















