Advertisement

आदित्यपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक दस्ता के साथ विधि-व्यवस्था संधारण अभियान….

By Balram Panda

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिला में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से आर.आई.टी. थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाइक दस्ता के साथ विशेष विधि-व्यवस्था संधारण अभियान चलाया गया.

Advertisement
Advertisement

इस दौरान थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले एवं चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण इलाकों में गहन गश्त की. बाइक दस्ता के माध्यम से त्वरित निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया गया.

Srinath

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. अफवाह फैलाने, भय का माहौल बनाने अथवा शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश दिया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई. पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखा गया.

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान इस प्रकार के विधि-व्यवस्था संधारण अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.

video…

ताजा खबरें

WhatsApp